- Hindi News
- हड़ताल के लिए कर्मचारी नहीं सरकार है जिम्मेवार
हड़ताल के लिए कर्मचारी नहीं सरकार है जिम्मेवार
करनाल - हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर मांगों को लेकर की जा रही है हड़ताल के लिए कर्मचारी नहीं बल्कि राज्य सरकार जिम्मेवार है। चूंकि कर्मचारियों ने रोहतक में रैली कर सरकार को अल्टीमेटम पहले ही दे दिया था। कर्णगेट स्थित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग यूनियन कार्यालय में प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला प्रधान विश्वनाथ शर्मा व ओम प्रकाश सिंहमार ने बताया कि जनता परेशान हो रही है।इसका उन्हें दुख है। लेकिन इसके लिए सरकार दोषी है। वे जनता के लिए ही आंदोलन कर रहे है।
बातचीत को बुलाया जाए
उन्होंने कहा कि जब यूनियनों ने सरकार को अपनी मांगों का अल्टीमेटम दे दिया था। 21,23 जनवरी तक हड़ताल होनी निश्चित नहीं थी। सरकार को मांग की गई थी कि उन्हें बातचीत के लिए बुलाया जाए। लेकिन इस बारे न तो सरकार और न ही जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों ने सरकार को उनकी मांगों के प्रति अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनकी मांग को नहीं मानती तो आंदोलन को लंबा भी चलाया जा सकता है। अब सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके अलावा सरकार जो निगम में कान्ट्रेक्ट बेस पर भर्ती करने जा रही है। वह गलत है। सभी यूनियन इसका विरोध करती है। इस बारे में निगम एसई से मिलकर बातचीत की गई है। अगर सरकार भर्ती करना ही चाहती है कि जो कच्चे कर्मचारी लगे हुए है। उन्हें पक्का किया जाए। जो पहले से कान्ट्रेक्ट बेस पर कर्मचारी लगे हुए है। उनको तो सरकार गुजारे लायक वेतन भी नहीं दे रही है। यूनियनों द्वारा जायज मांगों के प्रति आंदोलन को हरियाणा खेत मजदूर यूनियन, नौ जवान सभा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा समर्थन दिया गया। इस अवसर पर प्रेम सिंह राणा, गुरनाम संधू, वेद प्रकाश शर्मा, केसी चौधरी, बलजीत शर्मा, हरि चंद सैनी, माई चंद शर्मा, कर्ण सिंह, राम कुमार प्रजापत सहित अन्य मौजूद रहे।