- Hindi News
- रैली के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक
रैली के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक
करनाल - आज समाज का कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां महिलाओं ने अपना परचम न लहराया हो, लोकसभा स्पीकर, भूतपूर्व राष्ट्रपति, कल्पना चावला, सुनीता विलियम्स और इंदिरा नुई ऐसे ही कुछ नाम हैं। इसलिए हमें कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी।
यह विचार एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अनिल गर्ग ने गांव सुभरी में रैली को संबोधित करते हुए कहे। रैली में एनएसएस के स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान उन्होंने रैली के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास किया। कार्यक्रम में अभिषेक गोयल ने कहा कि स्वच्छता की महत्ता और उसकी जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का ध्यान रख कर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन के दूसरे सत्र में डॉ. राम मूर्ति शर्मा ने प्राथमिक चिकित्सा पर स्वयंसेवको को बताया कि किसी भी दुर्घटना के समय घायलों को किस प्रकार सहायता दी जा सकती है ।