पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो महीने से वेतन नहीं मिला 28 को धरना देंगे अध्यापक

दो महीने से वेतन नहीं मिला 28 को धरना देंगे अध्यापक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल - हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ ने बैठक आयोजित की, जिसमें नीलोखेड़ी ब्लॉक के अध्यापकों को दो माह से वेतन न मिलने के विरोध में संघर्ष करने का फैसला लिया गया। इसी कड़ी में 28 जनवरी को खंड कार्यालय के सामने धरना दिया जाएगा।
अध्यापकों को दो माह से वेतन न मिलने पर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घरेलू खर्च को लेकर तंगी झेलनी पड़ रही है। इस बार नववर्ष खुशियों को भी ठीक से व्यक्त नहीं कर पाए हैं। संघ के जिला महासचिव सुरेश सिंहमार ने कहा कि यदि 28 जनवरी तक वेतन नहीं दिया गया तो धरना शुरू किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीईओ के पास डीडी पावर है, लेकिन फिर भी वेतन निकलवाने में लापरवाही बरती जा रही है।
बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन ने सरकार की निंदा : बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा जिला प्रधान सुभाष खोखर ने कहा कि एसोसिएशन के सभी सदस्य 72 घंटे की हड़ताल में शामिल होकर सरकार की नीतियों की निंदा की। कर्मचारी नारनौल में स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर धरना दिया जा रहा है। लेकिन समस्या का अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। स्टेट अध्यक्ष लाजवंती बैवाल ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन को ओर तेज किया जाएगा।