पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सदा ए सरहद बस के आड़े आई कार, तीन गिरफ्तार

सदा-ए-सरहद बस के आड़े आई कार, तीन गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल - जब सदा-ए-सरहद शाम साढ़े छह बजे के करीब पाकिस्तान से दिल्ली की ओर जा रही थी, तभी एक आल्टो में सवार तीन लोगों ने गाड़ी को लापरवाही से चलाया। कार सवार लोगों ने बस को साइड नहीं दी। बस के आगे चल रही पायलट के चालक ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। तभी मधुबन पुलिस हरकत में आई और जीटी रोड पर नाका लगा दिया गया। नाके पर जब कार को रोका गया, तब कार चालक ने नाके को तोडऩे का प्रयास किया और सिपाही गोपाल घायल हो गया। पुलिस ने कार में सवार रामकुमार,
राजकुमार व सुरेश को गिरफ्तार कर लिया। यह कुरुक्षेत्र जिले के रहने वाले हैं। मधुबन थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि जब सूचना मिली तभी उन्होंने पक्का पुल के पास नाकेबंदी की। जब पुलिस ने हाथ से आल्टो कार को रुकने का इशारा किया तो कार में सवार आरोपियों ने कार को वाहन में टकरा दिया। जबकि बस दिल्ली की ओर निकल गई।