राजकुमार को राज्य सभा में भेजने की मांग
करनाल - दलित लिबरेशन आर्गेनाइजेशन के बैनर तले एससी समाज की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें राजकुमार वाल्मीकि को राज्यसभा में भेजने की पुरजोर मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजकिशन वाल्मीकि में यदि हरियाणा की कांग्रेस सरकार वास्तव में एससी ए वर्ग की 42 जातियों को कांग्रेस की रीड की मानती है तो राजकुमार वाल्मीकि को हरियाणा की राज्य सभा सीटी से संसद में भेजा जाए। बैठक में धर्मेंद्र वाल्मीकि, सतीश कुमार, जगमाल गोरगढ़, रमेश स्टौंडी, सुभाष धानक, बालकिशन ओड, अशोक कुमार कबीर पंथी, पवन कुमार खटीक व हंसराज वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।