पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान

महिला सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल - करनाल के रामलीला ग्राउंड में 25 जनवरी को होने वाले हजकां के महिला सम्मेलन को लेकर जिला अध्यक्ष पवन शाहपुर ने विभिन्न गांवों कतलाहेड़ी, खेड़ीनरू, जुंडला, शाहपुर, जरीफाबाद, हथलाना व मंजूरा का दौरा किया। उन्होंने कहा कि इस स मेलन को रेणुका बिश्रोई प्रमुख तौर पर संबोधित करेंगी। पवन शाहपुर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह स म्मेलन में पहुंचकर हजकां की महिलाओं के लिए बनाई नीतियों की जानकारी लें। महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें स्वयं निर्भर बनाने के लिए हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ने विशेष योजनाएं तैयार की हैं। हरियाणा में हजकां-भाजपा की सरकार आते ही इन योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा। महिलाओं को पूरे अधिकार दिए जाएंगे। अधिक से अधिक महिलाओं को चुनाव लडऩे का मौका दिया जाएगा। इस अवसर पर ज्ञानचंद गर्ग, बलवान खेड़ीनरू, राजेश अरोड़ा, राजेंद्र, बंटी, सतबीर जाणी, सुलतान हथलाना मौजूद रहे।



ग्रामीणों को संबोधित करते हजकां जिला अध्यक्ष पवन शाहपुर।