नष्ट हुई फसल का मिले मुआवजा
करनाल - हकीकत नगर वासी सुखबीर ने डीसी कार्यालय में शिकायत देकर कहा कि गंदा नाला टूटने से गंदा पानी उसकी गेहूं की फसल में घुस गया है, जिससे उसकी दो एकड़ फसल नष्ट हो गई है। उन्होंने जेई व अन्य कर्मचारियों को मौका दिखाया, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की है। सुखबीर ने कहा कि उसने यह दो किले कृषि भूमि ठेके पर ली हुई है। वह एक गरीब आदमी है और कृषि कार्य से अपने परिवार का पालन पोषण करता है। इससे पहले भी उसकी धान की फसल नष्ट हो गई थी, लेकिन तब भी अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। फसल नष्ट होने से उसे भारी नुकसान हुआ है। संबंधित कर्मचारी व अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।