पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी के सात मोबाइल पकड़े

चोरी के सात मोबाइल पकड़े

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - करनाल
सीआईए टू स्टाफ करनाल द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सोमबीर उर्फ सोमपाल को 2 चोरीशुदा फोन सहित अनाज मंडी करनाल के पास से काबू किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन रिमांड हिरासत हासिल किया। रिमांड के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने एक अन्य साथी के साथ मिलकर दिसंबर माह में भादसों चौक करनाल के पास एक दुकान में सेंधमारी कर मोबाइल फोन, कुछ नकदी, चार्जर व कूपन चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पांच और चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद किए। इस तरी से कुल सात मोबाइल फोन आरोपी से बरामद करने में सफलता हासिल की। आरोपी को अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस आरोपी के एक अन्य साथी की तलाश कर रही है। गौरतलब कि जिला पुलिस ने गत दिनों भी चोरी हुए 60 मोबाइल फोन आरोपियों से बरामद किए थे।