पुलिस टीम पर हमले का आरोपी पकड़ा
करनाल - सीआईए वन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पीओ घोषित मुश्तकीम निवासी धूमजेला सहारनपुर को मेरठ रोड से गिरफ्तार करने में सफलता पाई। आरोपी पर थाना कुंजपुरा में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी ने कोर्ट में पेश न होकर कोर्ट के आदेशों की अवहेलना की थी। नवंबर माह में आरोपी अपने अन्य साथी के साथ एक ट्रक में गायों को शेरगढ़ टापू के रास्ते से यूपी ले जाने वाले थे।। जो मेनमति के पास नाकेबंदी की गई थी। आरोपी ने नाका तोड़कर व पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर भाग गए थे।