पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हड़ताल के तरीकों पर उठाए कई सवाल

हड़ताल के तरीकों पर उठाए कई सवाल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल - नवचेतना मंच के तत्वावधान में करनाल की लगभग 42 समाजसेवी संस्थाओं ने पहले कमेटी चौक और उसके बाद करनाल क्लब में बैठक करके इस हड़ताल करने के तरीके पर सवाल उठाए। सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों का मानना था कि कर्मचारियों द्वारा जनता पर ज्यादती की जा रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बैठक में इस बात को मुखर रूप से कहा गया कि 5 प्रतिशत सरकारी कर्मचारी 95 प्रतिशत जनता को अपनी हड़ताल के माध्यम से बंधक बनाए हुए हैं। शहर को न पानी मिल रहा है और न ही बिजली। संस्थाओं के सभी पदाधिकारियों ने आज स्थानीय विधायक एवं हरियाणा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमिता सिंह से उनके निवास पर मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर एपीएस चोपड़ा, संदीप लाठर, प्रतिमा रक्षा
सम्मान के चेयरमैन नरेन्द्र अरोड़ा व महासचिव महेश शर्मा, भारत विकास परिषद के कृष्ण अरोड़ा, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के जेएस बेदी, चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के रूप नारायण चांदना, व्यापार मंडल के जेआर कालड़ा, प्रोपर्टी डीलर एसोसिएशन के परमजीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।



करनाल. विधायक को ज्ञापन सौंपते सामाजिक संस्थाओं के लोग।