पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने आरोपियों की तलाश में की रेड, मौका पाकर हुए फरार

पुलिस ने आरोपियों की तलाश में की रेड, मौका पाकर हुए फरार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल - हड़ताल के दौरान अपनी डयूटी से नदारद तथा आवश्यक नागरिक सुविधाओं में व्यवधान डालने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं जिनमें पब्लिक डेमेज प्रॉपर्टी एक्ट, इलेक्ट्रिसिटी एक्ट तथा आवश्यक वस्तु मेनटनेंस एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर की संख्या 10 हो गई हैं। सभी एफआईआर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ओर से शिकायत मिलने पर दर्ज हुई। इनमें घरौंडा थाना में 3, असंध में एक, करनाल शहर में दो, बुटाना थाना में एक, निसिंग में दो तथा कुंजपुरा थाना में दर्ज एक एफआईआर शामिल हैं। इनमें से अधिकांश व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है। परिणामस्वरूप इनके घरों पर प्रशासन की ओर से रेड की गई। लेकिन सभी घरों से फरार पाए गए। इनके खलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।