प्रदर्शनी से दिखाए विज्ञान के चमत्कार
भास्कर न्यूज - करनाल
पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, करनाल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से अपने मॉडल प्रदर्शित किए। विज्ञान प्रदर्शनी में रसायन, भौतिकी, बॉटनी, जियोलॉजी, बायो-टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, ज्योग्राफी, मनोविज्ञान, होम साइंस व डिफेंस स्टडीज विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। डीसी विकास यादव ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों के मॉडलों की सराहना की।
प्रतिभागियों ने अपने मॉडलों के माध्यम से एनर्जी सेवर, स्मोक कंट्रोल, जल प्रदूषण, नाभिकीय रिएक्टर, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, साइबर नाइफ, क्लोनिंग, मोलिक्युलर मशीन, वेबसाइट, सोशल नेटवर्किंग, ओजोन गैस के इफेक्ट को दर्शाया। विजेता छात्रों को प्राचार्या और कार्यक्रम संयोजक सुभाष शर्मा ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रदर्शनी में सतीश सोनी, सुरेंदर सहगल, हंसराज कन्नौत, अजय धुल, सुनिधि, दीपा भार्गव, नरसी दास, डॉ. मोर, कंवर भान आदि ने शिरकत की।
इन टीमों को मिला प्रथम स्थान :
प्रदर्शनी में भौतिकी विभाग में निखिल और अभिषेक की टीम ने,रसायन विभाग में सृष्टि और राधा की टीम, बॉटनी में रामदास ने जियोलॉजी में विश्वजीत और उर्वशी की टीम, बायो टेक्नोलॉजी मेंनेहा और राजू की टीम, कंप्यूटर साइंस में समीर और अजय की टीम, ज्योग्राफी में अन्विका, नवनीत और मेघना की टीम, मनोविज्ञान में पूजा और मीनाक्षी की टीम, होम साइंस में तन्नु और प्रिया की टीम और डिफेंस स्टडीज में दीपक कुमार और बीरू की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
प्रदर्शित किए मॉडल
करनाल - शहीद उधम सिंह कॉलेज मटक माजरी इंद्री में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने भूगोल, मनोविज्ञान व कंप्यूटर साइंस से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रिंसिपल डॉ. रणबीर सिंह ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए मॉडल की सराहना करके उनका उत्साहवर्धन किया।