पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारियों की मांगों को लागू करे सरकार

कर्मचारियों की मांगों को लागू करे सरकार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल - इनेलो के जिला प्रवक्ता हरपाल रोड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार जनविरोधी और कर्मचारी विरोधी है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की विफलता के कारण ही आज प्रदेश में कर्मचारी व्यापक स्तर पर हड़ताल करने पर मजबूर हैं। जिससे लोगों को बिजली और पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। उन्होंने हड़ताल के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। हरपाल ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के कारण ही पूरे प्रदेश में ब्लैक आउट जैसे हालात पैदा हो गए हैं।