- Hindi News
- रंगशाला में किया नृत्य, बॉस्केटबाल ग्राउंड में हुई परेड
रंगशाला में किया नृत्य, बॉस्केटबाल ग्राउंड में हुई परेड
भास्कर न्यूज - करनाल
बारिश के कारण कर्ण स्टेडियम जलमग्न है। इस हाल में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्राउंड में पानी जमा होने के कारण बच्चों की रिहर्सल तो करवाई गई, लेकिन उनको जगह बदलनी पड़ी। बच्चों को कालीदास रंगशाला में बच्चों ने गीत-नृत्यों की रिहर्सल की और बास्केटबाल ग्राउंड में परेड की तैयारियां की। एसडीएम मुकुल कुमार व आरके सिंह ने बच्चों की प्रस्तुतियों का अवलोकन किया।
बारिश होने पर स्टेडियम में नहीं हो सकेगा समारोह
जिस तरह से कर्ण स्टेडियम के ग्राउंड में पानी भरा हुआ है। अगर आजकल में और बारिश हुई तो स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन नहीं हो सकेगा।
स्टेडियम में नहीं तो अनाज मंडी में होगा समारोह: अगर बारिश होने के कारण स्टेडियम में पानी जमा हो गया तो नई अनाज मंडी में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन तैयार है।