पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धूमधाम से मनाई जाएगी भगवत दयाल जयंती

धूमधाम से मनाई जाएगी भगवत दयाल जयंती

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल - अखिल भारतीय चाणक्य परिषद एवं सर्व हरियाणा एकता मंच के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को कर्ण पार्क में हुई। जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित भगवतदयाल की जयंती की तैयारियों पर चरचा की गई। निर्णय लिया गया कि ब्राह्मण एकता मंच के तत्वावधान में कल कैथल स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में धूमधाम से मनाया जाएगा। ब्राह्मण एकता मंच के संरक्षक पंडित पवन चक्रपाणि ने बैठक में बताया कि अखिल भारत ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश शर्मा प्रस्तावित कार्यक्रम में मुख्यवक्ता होंगे। इसके अलावा भगवत दयाल शर्मा की पुत्री माधवी सहित तमाम गणमान्यों की उपस्थित जयंती समारोह में होगी। राजकुमार मोदगिल, मुखत्यार कौशिक, डा. जिले सिंह पिचौलिया, पंडित सुरेन्द्र शर्मा, ऋषि शर्मा आदि मौजूद रहे।