पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय डेरी मेले का आयोजन 25 फरवरी से किया जाएगा

राष्ट्रीय डेरी मेले का आयोजन 25 फरवरी से किया जाएगा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल - राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान की ओर से 25 फरवरी से तीन दिवसीय राष्ट्रीय डेरी मेला आयोजित किया जाएगा। मेले का उद्देश्य किसानों पशुपालकों को एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें कृषि एवं पशुपालन से संबंधित नई तकनीकों व पद्धतियों का लाभ प्राप्त हो सके। डेरी मेले में हरियाणा के अलावा पंजाब व उत्तर प्रदेश से हजारों की संख्या में किसान व पशुपालक हिस्सा लेंगे। संस्थान की ओर से मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई है। पिछले साल की तुलना में इस बार मेले को अधिक भव्य और विशाल बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। केवीके के अध्यक्ष प्रधान वैज्ञानिक डॉ. दिलीप कुमार गोसाईं के अनुसार पिछले साल में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करीब 12000 किसान-पशुपालकों ने किया था, जबकि इस बार 18 हजार के करीब दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।