साईं की लीला है प्यारी...
करनाल - साईं प्रकाश मंडल के सदस्यों द्वारा साई मंदिर सेक्टर- 6 में दीदार ए साईं भजन संध्या का आयोजन 25 जनवरी को किया जाएगा। बाबा की लीलाओं का गुणगान विश्वविख्यात गायक संदीप सहगल करेंगे। शुक्रवार प्रात: बाबा की पालकी एवं दरबार विशेष रूप से सजाया गया। प्रभातफेरी का प्रारंभ राजेश विज के निवास से हुआ। भक्तों के घरों में पालकी का प्रवेश करवाया गया व विश्राम सुरजन सिंह के घर पर हुआ। शाम के समय कर्ण मार्किट में पालकी निकाली गई। बाबा की महिमा का गुणगान वीरेंद्र मेहता, विजय रसिक, तरुण साईं, डीके खुराना, सन्नी कपूर ने किया।
आरती के बाद प्रशाद का वितरण किया गया। भजन गायकों ने साईं की निकली सवारी, साईं की लीला है प्यारी गाकर भाव विभोर कर दिया।