वार्षिकोत्सव 28 जनवरी से
करनाल - सेक्टर -13 स्थित श्री गीता मंदिर में परम पूजनीय स्वामी मुक्तानंद महाराज के सानिध्य में 28 जनवरी से 4 फरवरी तक वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संदर्भ में मंदिर प्रांगण में पदाधिकारियों की एक बैठक संपन्न हुई। इसमें कैलाश गुप्ता, प्रमोद गर्ग, हरीश पंडित, बिटटू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। कैलाश गुप्ता ने कहा कि श्री गीता मंदिर में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के तहत 28 जनवरी से 1 फरवरी तक रासलीला प्रात: 8 से 10 बजे तक व सायं 6 से 9 बजे तक होगी। 2 फरवरी से 4 फरवरी तक श्री गीता का मंत्रोच्चारण से यज्ञ एवं पाठ होगा।