- Hindi News
- हर हर महादेव के गूंजे जयकारों प्रभातफेरी में खूब झूमे श्रद्धालु
हर-हर महादेव के गूंजे जयकारों प्रभातफेरी में खूब झूमे श्रद्धालु
भास्कर न्यूज - करनाल
श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा पुराना सर्राफा बाजार की ओर से निकाली जा रही प्रभातफेॅरी में श्रद्धालु भोले की मस्ती में जमकर झूमे। शिव मंदिर से ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाकर शुक्रवार की प्रभातफेरी की शुरूआत की गई। शिव पालकी घूस घाटी, रामगलियान, मलको मोहल्ला, लाडो बगड़ी व कुमारोह कुआं से गुजरी। ढोल की थाप पर नाचते हुए श्रद्धालु पालकी के साथ-साथ चले। लोगों ने परिवार सहित आरती कर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
स्वागत करने वालों में रविंद्र शर्मा, अजीत यादव, पंडित बालकिशन, रविंद्र, सुखदेव, हरीश, नीरू शर्मा शामिल रहे। सभा के उपप्रधान रमेश जिंदल ने कहा कि शनिवार को प्रभातफेरी चौधरी घाटी, होली घाटी, कानगो मोहल्ला, जुंडला गेट, भाटो मोहल्ला, जैन घाटी, मुगलो मोहल्ला, रामगली आदि क्षेत्रों में जाएगी। महाशिवरात्रि के दिन शहर में विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस अवसर पर काकू, शाम सुंदर, अश्विनी जिंदल, सुनील शर्मा, प्रवीण छाबड़ा, सुभाष जैन, कार्तिक, मीनू, सुरेंद्र बब्बल, टीटू, आशू, गोल्डी सहित अन्य मौजूद रहे।
करनाल. श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा पुराना सर्राफा बाजार की ओर से निकाली जा रही प्रभातफेरी का स्वागत करते लोग।