- Hindi News
- बिना परमिशन के चलाया सिटी स्केन व एमआरआई
बिना परमिशन के चलाया सिटी-स्केन व एमआरआई
करनाल - स्वास्थ्य विभाग की टीम ने न्यायपुरी स्थित मेडस्कैन डायग्नोस्टिक इमेजिंग सेंटर में छापेमारी कर बिना परमिशन चल रही एमआरआई व सीटी स्केन यूनिट को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मारे गए छापे के दौरान अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम सदस्य ने बताया कि अस्पताल संचालक को कार्रवाई को लेकर पहले ही अवगत करा दिया था।
छापेमारी टीम का नेतृत्व कर रहे डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल में बिना परमिशन के एमआरआई तथा सिटी स्केन किया जा रहा था। आरोप है कि रिन्युअल नहीं कराया। कई बार नोटिस भी दिए गए हैं। इस बारे में अस्पताल संचालक को मौखिक तौर पर बताया गया था। लेकिन संचालक ने मशीन चलाने के लिए कोई परमिशन तक नहीं ली। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को सवा बारह बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके नेतृत्व में छापेमारी कर सिटी स्केन मशीन व एमआरआई यूनिट को सील कर आगामी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि सन 2011 में अल्ट्रासाउंड मशीन को बिना परमिशन चलाने के कारण सील कर दिया था। जो अब तक सील है। छापेमारी टीम में डॉ. क्रांति, ड्रग कंट्रोलर परमिंद्र मलिक सहित अन्य मौजूद रहे।
अस्पताल की यूनिट को किया गया सील।
अस्पताल का रिकार्ड चेक करते अधिकारी।