शिक्षा हर बच्चे का अधिकार
करनाल - सर्व शिक्षा अभियान के तहत राजकीय उच्च विद्यालय कलहेड़ी में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं शिक्षकों को शैक्षिक गुणवत्ता संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।
प्रधानाचार्य संगीता वालिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में आयोजित इस शिविर में क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले राजकीय विद्यालयों के प्रबंध समिति के सदस्यों व शिक्षकों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है, जो उन्हें मिलना चाहिए। यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी समिति एवं शिक्षकों की है।
मास्टर ट्रेनर के तौर पर सेवा सिंह एवं सतीश कुमार कौशिक ने मध्यांह भोजन कार्यक्रम, छात्रवृत्ति योजना सहित अन्य बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य फोकस शैक्षिक गुणवत्ता पर रहा है। जिस पर यह कहा गया कि शिक्षक अपनी जिम्मेदारी को और गंभीरता से निभाएं। प्रशिक्षकों ने बताया कि किस प्रकार बच्चों का जुड़ाव पढाई के प्रति पैदा किया जाए और कैसे उन्हें पाठ्यक्रम सहज तरीके से समझाए जाएं।