किसानों से पूछे बगैर न काटें बीमा राशि
भास्कर न्यूज - करनाल
किसान भवन करनाल में भारतीय किसान यूनियन की पंचायत हुई, इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पृथ्वी सिंह ने की, जिसमें दर्जनों किसानों ने भाग लिया। मीटिंग के बाद किसानों ने लघु सचिवालय पर डीसी के माध्यम से हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन भेजा। किसानों ने कहा है सरकार हर वर्ष कोई न कोई नया तरीका अपनाकर किसानों को लूटने का काम कर रही है। अब सरकार ने 2011 में किसानों को लूटने की एक और साजिश रची है, वो है राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना।
इस योजना के तहत एक गांव को इकाई माना गया है, जिसमें जब पूरे गांव की फसल खराब हो जाएगी तब ही किसानों को इस बीमे का लाभ मिल पाएगा वो भी केवल मात्र लागत का 40 प्रतिशत। लेकिन आज तक कभी भी पूरे गांव की फसल एक साथ नष्ट नहीं हुई। भारतीय किसान यूनियन ने आज किसानों से आह्वान किया है कि सभी किसान जहां से उन्होंने फसली कर्जा लिया है उन बैंकों में लिखित में एक प्रार्थना पत्र दें कि उनसे पूछे बगैर बीमा राशि न काटी जाए। यदि सरकार किसान हित में कार्य करना चाहती है तो एक एकड़ को इकाई मानकर बीमा कराए। वह भी किसान की मर्जी के बिना नहीं।
प्रदर्शन में ये रहे शामिल
प्रदेश अध्यक्ष सेवा सिंह आर्य, . कबूल सिंह संरक्षक, टेक चंद दहिया, माई चंद, भीम सिंह, ब्लाक अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह बब्बर, सूबे सिंह लाठर, जीवन सिंह, अर्जुन सिंह, रकम सिंह, अमर सिंह, सुलतान सिंह, राजबीर सिंह, बलदेव सिंह, नेकी राम, रामसिंह, सुक्खा सिंह, कुलवंत सिंह, मलूक सिंह, महेन्द्र सिंह, दिलबाग सिंह निसिंग आदि उपस्थित थे।
करनाल. जिला सचिवालय में डीसी को मिलने जाते भाकियू के किसान।