- Hindi News
- लड़कियों का आत्मनिर्भर होना जरूरी : वर्मा
लड़कियों का आत्मनिर्भर होना जरूरी : वर्मा
भास्कर न्यूज - करनाल
डीएवी पीजी कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ की ओर से स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को सौंदर्य के टिप्स दिए गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि उषा वर्मा ने कहा कि आज के समय में लड़कियों का आत्मनिर्भर होना अति आवश्यक है। आज के दौर में गांव व दूर-दराज के क्षेत्रों में लड़कियां सौंदर्य से संबंधित कार्य सीख कर स्वरोजगार से अच्छा जीवन यापन कर सकती हैं।
उन्होंने स्वयं के बारे बताते हुए कहा कि पिछले 16 सालों से वह अपना स्वयं का ब्यूटीशियन चला रही हैं। इसके साथ साथ लड़कियों को स्वरोजगार का काम भी सीखा रही हैं। उन्होंने लड़कियों को मेंहदी, मेकअप, हेयर स्टाइल से संबंधित तरीकों के बारे में अवगत करवाया। वहीं इसी दौरान शनिवार को जिला स्तर पर पंडित चिरंजीलाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होने वाली विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के मॉडल व प्रस्तुतियों का कॉलेज प्राचार्य डॉ. वाईपी शर्मा ने निरीक्षण किया व सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
इस मौके पर कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल एससी गर्ग, डॉ. राज्यश्री, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. बीके कौशिक, डॉ. एस के सिंधी, प्रो.नितिका, प्रो. दीपिका, प्रो. अमिता, प्रो. अनिशा रोजरा, प्रो. रजनी शर्मा, प्रो. निधि सिंगला, प्रो. अनिता शर्मा, प्रो. सलोचना नैन, प्रो. मीनाक्षी, प्रो. शर्मिला यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
करनाल . विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान लगने वाले मॉडलों को निरीक्षण करते प्राचार्यं।