पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान मॉडल स्कूल में नए सत्र से होगा दाखिला

किसान मॉडल स्कूल में नए सत्र से होगा दाखिला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - करनाल
शिक्षा विभाग की ओर से नए शैक्षणिक सत्र से किसान मॉडल स्कूल संचालित किए जाएंगे। किसान मॉडल स्कूल में दाखिले के लिए 9 फरवरी को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 8वीं व 10वीं कक्षा के विद्यार्थी शामिल होंगे।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा में मैरिट के आधार पर 9वीं व11वीं कक्षा में विद्यार्थियों का इस स्कूल में दाखिला होगा। हालांकि सभी सरकारी स्कूलों के आठवीं व दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को आवश्यक रूप से इस परीक्षा में भागीदारी करनी है, जबकि प्राइवेट स्कूलों के बच्चें इस परीक्षा में इनरोलमेंट कराने के उपरांत भाग ले सकते हैं। 27 जनवरी तक इनरोलमेंट होने हैं।
स्कूल में मिलेगी फ्री शिक्षा
किसान मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों को नौंवी से 12वीं कक्षा तक फ्री शिक्षा मिलेगी। इन स्कूलों में बच्चों को आवासीय सुविधा देने का भी प्रावधान हैं, लेकिन करनाल में फिलहाल यह सुविधा नहीं मिल पाएगी। क्योंकि किसान मॉडल स्कूल की बिल्डिंग का निर्माण अभी नहीं हो सका है। फिलहाल यह राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल काछवा में कक्षाएं लगेंगी।
परीक्षा का टाइम जारी होना शेष : भिवानी बोर्ड ने परीक्षा की तारीख निश्चित कर दी है, लेकिन फिलहाल परीक्षा का टाइम निश्चित नहीं किया गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार बोर्ड की ओर से शीघ्र ही परीक्षा के आयोजन का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया जाएगा।