- Hindi News
- आयुर्वेद पार्ट टाइम कर्मियों का धरना जारी
आयुर्वेद पार्ट टाइम कर्मियों का धरना जारी
करनाल - आयुर्वेद पार्टटाइम कर्मचारियों का मांगों को अनिश्चितकालीन धरना जिला आयुर्वेद कार्यालय समक्ष शुक्रवार को भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान जगदीश चंद तथा मंच संचालन जिला सचिव शिव कुमार ने की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का अनिश्चित कालीन धरना लगातार जारी है। अगर संबंधित अधिकारी ने कर्मचारियों को बुलाकर उनकी मांगों का समाधान नहीं किया तो जल्द ही अधिकारी का घेराव शुरू किया जाएगा। अधिकारी का घेराव किसी भी समय कहीं पर भी हो सकता है। इसकी जिम्मेवारी अधिकारी की होगी। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं हो जाता तब तक धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंहमार, कृष्ण शर्मा,
रामनाथ वालिया, ओपी माटा, सतपाल सैनी, साहब सिंह, देवी चंद, रिषी पाल, जयपाल, प्रोमिला, मीना देवी, सुमन, राजबीर, सुदेश रानी, बिमला देवी, पवन कुमार, शेर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
जिला सचिावालय के समक्ष धरने पर बैठे आयुर्वेदिक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी।