पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिव शंकर के समक्ष माथा टेक मांगी मन्नत

शिव शंकर के समक्ष माथा टेक मांगी मन्नत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल - श्री शिव शक्ति जागृति मंच की ओर से शुक्रवार को प्रभातफेरी न्यू चार चमन में निकाली गई। महिलाओं और पुरुषों के साथ -साथ युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह -सवेरे प्रभातफेरी में शामिल होकर युवाओं ने समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया।
भोलेनाथ की पालकी परिक्रमा की शुरूआत कंवरभान चावला के निवास से की गई। श्रद्धापूर्वक आरती की गई। भगवान शिव शंकर के समक्ष माथा टेक कर लोगों ने मन्नतें मांगी। भजन मंडली ने शिव महिमा का मधुर आवाज में गुणगान किया। मंच के प्रधान सतपाल मनोचा ने कहा कि युवा शक्ति ही समाज व देश से बुराइयों को मिटा सकती है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि नशे जैसी कुरीतियों से दूर रह कर समाजसेवा और धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लें। प्रभातफेरी ने विश्राम सुभाष मार्किट में सुरेश गर्ग के प्रतिष्ठान पर लिया। इस अवसर पर ममता रानी, कंवरभान, गुलशन, राकेश गुलाटी, विनोद गुप्ता, रूपनारायण चानना, विजय कौशल, डा. विश्वा मित्र धवन, महेंद्र आनंद, अनिल छाबड़ा मौजूद रहे।