- Hindi News
- शूटिंग में विजयपाल जीत लाया रजत पदक फोटो
शूटिंग में विजयपाल जीत लाया रजत पदक- फोटो
शूटिंग में विजयपाल जीत लाया रजत पदक
करनाल - गुरु नानक खालसा कॉलेज के छात्र विजयपाल सिंह ने एसए जैन कॉलेज अंबाला शहर में आयोजित अंतर कॉलेज एयर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर कॉलेज का गौरव बढ़ाया। विजयपाल का चुनाव ऑल इंडिया एयर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए भी हो गया। अपने कॉलेज के छात्र की इस उपलब्धि पर कॉलेज प्राचार्या डॉ. पुष्पिंदर कौर ने खुशी जताते हुए कहा कि कॉलेज शिक्षा के साथ खेलों में भी पीछे नहीं है। कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान सरदार कंवरजीत सिंह प्रिंस ने छात्र को इस जीत की बधाई दी। इस अवसर पर कोच सुभाष तंवर भी उपस्थित थे।