हजकां का महिला कार्यकर्ता सम्मेलन आज
करनाल - 25 जनवरी को करनाल के रामलीला मैदान में प्रस्तावित महिला कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए हजकां ने ताकत झोंक दी है। पार्टी के लोग गांव-गांव जाकर महिलाओं को सम्मेलन में पहुंचने का न्योता बांट कर रहे हैं। इसी क्रम में हरियाणा जनहित कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पवन शाहपुर ने शुक्रवार को कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को महिला सम्मेलन में पहुंचने आह्वान किया। जुंडला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पवन शाहपुर ने कहा कि हजकां सुप्रीमो चौधरी कुलदीप बिश्नोई ने घोषणा की है कि प्रदेश में हजकां-भाजपा की सरकार आते ही अतिरिक्त पुलिस थाने व चौंकियां खोली जाएंगी। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन थानों में महिला कर्मचारी ही तैनात की जाएंगी। पवन शाहपुर ने गांव जुंडला, सिरसी, दादूपुर, शाहपुर, हेमदा, जाणी में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ घर जाकर
महिलाओं को सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया। इस मौके ममता गौतम, ज्ञानचंद गर्ग, नीलम मान, चमेली देवी, सुनीता देवी, सुजाता गर्ग, मंजीत ढिल्लो, परविंद्र कौर, सुमित, सतबीर, बलवान, ईश्वर काजल, सुलतान, महेंद्र वाल्मीकि, चितरू कश्यप, राजेश अरोड़ा आदि मौजूद थे।
महिला सम्मेलन के लिए न्यौता देते हजकां जिलाध्यक्ष पवन शाहपुर।