- Hindi News
- गणतंत्र दिवस पर चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर
गणतंत्र दिवस पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर
करनाल - गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में होने वाला समारोह नई अनाज मंडी करनाल में मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मध्य नजर जिला पुलिस के अलावा स्वात टीम को नियुक्त किया गया है। सुरक्षा के मध्य नजर एसपी शशांक आनंद के आदेशानुसार सभी होटल, रेस्टोरेंट, सिनेमाघर, धर्म शालाएं, चेक किए जा रहे हैं। सभी रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर खासतौर पर चैकिंग की जा रही है। जिला पुलिस द्वारा चप्पे -चप्पे पर नजर रखे हुए है।
एहतियात बरतने की अपील
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि वे गणतंत्र दिवस समारोह में पूरी एहतियात बरतें। उनके पास कोई बैग, लाइसेंसी हथियार, लाठी, डंडा, माचिस, लाइटर, आपत्तिजनक कोई भी वस्तु नहीं होनी चाहिए। अन्यथा उनको गणतंत्र दिवस, समारोह स्थल, अनाज मंडी, करनाल के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। 26 जनवरी को आमजन जो भी अपने वाहनो पर गणतंत्र दिवस के भव्य समारोह को देखने के लिए आएंगे। उनके वाहनों की पार्किग समारोह स्थल, अनाज मंडी के पास बांई ओर के पास खुले एरिया में की गई है।