विधानसभा स्पीकर से मिले कोहंड वासी
करनाल - छछरौली के नायब तहसीलदार आनंद रावल के पिता चरण सिंह कई गणमान्य व्यक्तियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा से उनके निवास पर मिले। उन्होंने विधानसभा स्पीकर से कहा कि उनके पुत्र तहसीलदार आनंद रावल के बारे में अपहरण व गुम होने के बारे में जो आपका नाम उछाला गया है। उसमें मेरे व मेरे परिवार के किसी सदस्य की कोई भूमिका नहीं है। गौरतलब है कि गत दिनों आनंद रावल लापता हो गए थे, पुलिस जांच कर रही थी, बाद में वे सकुशल घर लौट आए थे।