- Hindi News
- अधिकारियों के इंतजार में कई बच्चे सोए गए तो कइयों को आए चक्कर
अधिकारियों के इंतजार में कई बच्चे सोए गए तो कइयों को आए चक्कर
भास्कर न्यूज - करनाल
65 वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की फाइनल रिहर्सल बच्चों पर भारी पड़ी। सुबह नौ बजे घर से निकले बच्चों को दोपहर एक बजे प्रदर्शन का मौका मिला। इससे पहले बच्चे आला अधिकारियों का इंतजार करते-करते थक गए। प्रशासन ने सुबह 11 बजे नई अनाज मंडी में फाइनल रिहर्सल का टाइम दिया, लेकिन आला अधिकारी एक बजे कार्यक्रम में पहुंचे।
कार्यक्रम के अनुसार गणतंत्र दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल के लिए बच्चों को कर्ण स्टेडियम में सुबह 10 बजे का समय दिया हुआ था। बच्चे साढ़े नौ बजे कर्ण स्टेडियम में पहुंचे, लेकिन स्टेडियम में बारिश का पानी था। डीसी विकास यादव लगभग 10 बजे स्टेडियम में पहुंचे तो उन्होंने कर्ण स्टेडियम की हालत को देखते हुए नई अनाजमंडी में फाइनल रिहर्सल के आदेश दिए और सुबह 11 बजे फाइनल रिहर्सल का टाइम निश्चित किया। लेकिन नई अनाजमंडी में बच्चे और शिक्षक दोपहर एक बजे तक अधिकारियों के पहुंचने का इंतजार करते रहे। इस दौरान बच्चे थकावट में सुस्ती में आए गए। यहां तक की कइयों को तो चक्कर भी आ गए, क्योंकि सुबह जल्दी पहुंचने के चक्कर में खाना ही खाकर नहीं आए थे। बच्चों ने इसके बावजूद रिहर्सल में भाग लिया और अपनी प्रस्तुति दी।
गणतंत्र दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल में सलामी परेड में भाग लेती महिला पुलिस कर्मचारी।
करनाल . गणतंत्र दिवस की फाइनल रिहर्सल के लिए बच्चे 9.३० बजे तक कर्ण स्टेडियम में पहुंच गए। यहां डीसी के 10 बजे आने के बाद कार्यक्रम नई अनाजमंडी में स्थानांतरित कर दिया गया। नई अनाजमंडी में मुख्य अतिथि डीसी के लगभग दो घंटे देरी से पहुंचने के कारण बच्चों को नींद आ गई।