पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरियाणा में अगली सरकार भी कांग्रेस की : राजपाल शर्मा

हरियाणा में अगली सरकार भी कांग्रेस की : राजपाल शर्मा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निगदू - नीलोखेड़ी ब्लाक के अध्यक्ष व जिला कष्ठ निवारण समिति के सदस्य राजपाल शर्मा कारसा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में बैठक का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हुडडा ने करनाल व जींद को एनसीआर में शामिल करके बहुत अच्छा किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि गुडगांव व फरीदाबाद में जिस तरह का विकास अब तक हुआ है। वही विकास अब करनाल व जींद में भी नजर आएगा। आने वाले लोकसभा व विधान सभा के चुनावों में भी हरियाणा में कांग्रेस की सरकार की लहर होगी। इस अवसर पर कांग्रेस के कार्यकर्ता राजबीर शर्मा, राजकुमार, ईश्वर शर्मा, रमेश चोपडा, ब्रहम सिंह, चंद्रमणि, दीपक सहित अन्य मौजूद रहे।