पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओपीएस ने सेंट थेरेसा को हराया

ओपीएस ने सेंट थेरेसा को हराया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - करनाल
सहोदय स्कूल कांप्लेक्स की ओर से ओपीएस विद्या मंदिर में आयोजित बैंडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई रोमांचक मुकाबले हुए। अंडर-12 आयु वर्ग के पहले मैच में ओपीएस ने सेंट थेरेसा कॉन्वेंट स्कूल को हराया। इसी आयु वर्ग की लड़कियों की प्रतियोगिता में ओपीएस ने पहला और सेंट थेरेसा कॉन्वेंट स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
लड़कों के अंडर-14 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में दयाल सिंह पब्लिक स्कूल ने पहला, ओपीएस विद्या मंदिर ने दूसरा तथा लड़कियों में एसबीएस स्कूल ने पहला और टैगोर बाल निकेतन ने दूसरा स्थान पाया। अंडर-17 ब्वायज प्रतियोगिता में दयाल सिंह पब्लिक स्कूल ने पहला और कॉन्वेंट स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 गल्र्स की प्रतियोगिता में कान्वेंट स्कूल ने पहला और टैगोर बाल निकेतन ने दूसरा स्थान पाया। विद्यालय के संस्थापक अविनाश बंसल व प्रिंसिपल जसजीत सूद ने विजेता खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया।



प्रतियोगिता में शॉट लगाती प्रतिभागी।