भर्ती होने को आए काफी बेरोजगार
करनाल - हड़ताल के दौरान बिजली निगम द्वारा निकाली गई रिक्त पदों पर भर्ती होने के लिए काफी बेरोजगार युवक निगम कार्यालय में पहुंचे। लेकिन जब उन्हें सूचना मिली कि भर्ती के बारे में उन्हें समाचार पत्र के माध्यम से बताया जाएगा। तो उन्हें काफी निराशा हुई। बेरोजगार युवकों ने निगम कार्यालय के समक्ष गुस्से का इजहार किया। लेकिन फिर वे शांत हो गए।
बेरोजगार युवकों ने बताया कि निगम द्वारा निगम में वायरमैन व इलेक्ट्रिशियन पदों के लिए भर्ती निकाली थी। लेकिन अब भर्ती करने से इंकार किया जा रहा है। वे सुबह से खड़े है।लेकिन उन्हें भर्ती के बारे में कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी जा रही है। निगम एसई टीके महाजन ने युवकों को समझाया कि भर्ती के लिए सरकार के पास से कोई जबाव नहीं आया है। जैसे ही भर्ती के लिए सरकार की ओर से कोई जबाव आएगा। उसके बारे में समाचार पत्रों के माध्यम से सबको अवगत करा दिया जाएगा।उनके आश्वासन पर ही युवक निगम कार्यालय से चले गए।