- Hindi News
- जो पार्टी सिखों को राजनीति में हिस्सेदारी देगी, उसी का समर्थन
जो पार्टी सिखों को राजनीति में हिस्सेदारी देगी, उसी का समर्थन
करनाल - जो पार्टी हरियाणा में सिखों को राजनीति में पूरी हिस्सेदारी देगी। सिख बिरादरी एकजुट होकर उसका समर्थन करेगी। यह विचार डेरा कार सेवा में एसजीपीसी श्री अमृतसर साहिब सदस्य व शिरोमणि अकाली दल बी हरियाणा के सीनियर वाइस प्रधान भूपेंद्र सिंह ने कहे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में अब राज्य सभा की दो सीटें रिक्त हो रही है। हरियाणा में सिख बिरादरी की संख्या के हिसाब विधानसभा,लोकसभा व राज्य सभा में पूरा हक मिलना चाहिए। जो अब तक किसी भी पार्टी नहीं दिया है। अब सिख बिरादरी एकजुट हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी प्रदेश में राज्य सभा की सीटों पर सिख बिरादरी के सदस्य को राज्य सभा में भेजते है, तो पूरा उस पार्टी का पूरा समर्थन करते है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सिख बिरादरी आपसी सहमति बनाकर चुनाव लडऩे से भी पीछे नहीं हटेगी। प्रदेश में 22 सीटें तो ऐसी हैं, जहां पर हार जीत का फैसला सिख बिरादरी ही करती है।
निफा अध्यक्ष प्रित पाल पन्नू ने कहा कि प्रदेश में अब तक सिखों को किसी भी पार्टी ने प्रतिनिधित्व नहीं दिया है। राज्य सभा की दो सीटें रिक्त हो रही हैं। कम से कम एक सीट पर सिख समाज से सदस्य राज्य सभा में भेजना चाहिए। इस अवसर पर इंद्रपाल सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह रामगढिय़ा, गुरतेज सिंह, बलिहार सिंह, बलकार सिंह, रत्न सिंह, हरप्रीत सिंह नरूला, जितेंद्र सिंह, दलजीत मौजूद थे।