निष्पक्ष रूप से करें मतदान : अत्री
करनाल - निर्वाचन आयोग की हिदायत अनुसार 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस संबंध में 21 करनाल विधानसभा चुनाव क्षेत्र में राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे रोड तथा कम्यूनिटी सेंटर सेक्टर 5 में हरि ओम अत्री सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी द्वारा मतदाताओं को पहचान पत्र बांटे गए। उन्होंने मतदाताओं को निष्पक्ष रूप से मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। इसी तरह जिले में अनेक स्थानों पर शनिवार को मतदाताओं को पहचाए पत्र वितरित किए गए।