पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठंडक में बीतेंगे पांच दिन

ठंडक में बीतेंगे पांच दिन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल - मौसम फिर करवट ले रहा है। हरियाणा के आसमान में 1.5 से 3.1 किलोमीटर एरिया में साइक्लोन सर्कुलेशन बना हुआ है।हालांकि इसका असर इतना गंभीर नहीं होगा। फिर भी अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई इलाकों में गहरी धुंध होने की संभावना है। यही नहीं इसी अवधि में उत्तरी हरियाणा के कुछ जिले बूंदाबांदी से भीग सकते हैं। जबकि 30 जनवरी को एक नया पश्चिम विक्षोभ आ रहा है।इससे मैदानी इलाकों में बरसात की संभावना भी बन सकती है।
शीत लहर का रहेगा प्रकोप
शनिवार को प्रदेश के कई इलाकों में शीत लहर का प्रकोप रहा। शुक्रवार रात्रि को आई गहरी धुंध पश्चिम हवा की तेजी से उड़ तो गई, लेकिन आसमान की ओर रूख कर लिया। इससे सूर्य धुंध के बादलों की ओट में रहा और लोगों को कड़ाके
की ठंड का सामना करना पड़ा। शीत लहर की गति औसतन तीन किलोमीटर प्रति
घंटा आंकी गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 30 जनवरी तक प्रदेश के कई इलाकों में शीत लहर चल सकती है।