पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पढऩे जानने में ही नहीं, खेल में भी किया अद्भुत प्रदर्शन

पढऩे-जानने में ही नहीं, खेल में भी किया अद्भुत प्रदर्शन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल - फफड़ाना गांव के सात साल के यशस्वी बल्हारा ने जहां नेशनल साइबर ओलंपियाड में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है, वहीं अब इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड में भी देश नाम रोशन करने के लिए कदम बढ़ा चुका है। जल्द ही इस परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने वाला है। अभिभावकों को इसमें भी फस्र्ट रैंक आने की उम्मीद है। यशस्वी ने अपनी इस छोटी सी उम्र में न केवल पढ़ाई में बल्कि खेलों में भी अद्भुत प्रदर्शन से अपना यश फैलाया है। द मिलेनियम स्कूल मोहाली में सैकेंड क्लास के छात्र यशस्वी बल्हारा का टेनिस खेल में प्रदर्शन अपलक देखने लायक है। लॉन टेनिस में यशस्वी जिस तरह से खेल का प्रदर्शन करता है, उस तरह का प्रदर्शन उसके दोगुणा उम्र के बच्चे भी नहीं कर पाते हैं। रोलर स्केटिंग अंडर-6 में भी चार बार ओवरऑल चैंपियन रह चुका है। चेस चैंपियनशिप में स्टेट गोल्ड मेडल जीत चुका है। उसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर का लॉन टेनिस खिलाड़ी बनना है। अब तक राज्य स्तर पर एक दर्जन से अधिक गोल्ड, सिल्वर व ब्रांज मेडल जीत चुका है।
स्पेशल एंट्री से होगा ट्रायल : यशस्वी बल्हारा की लॉन टेनिस प्रतिभा को देखते हुए खेल विभाग के निदेशक ने इस जूनियर खिलाड़ी को चंडीगढ़ एसोसिएशन फॉर रूरल ट्रेनिंग के लिए स्पेशल एंट्री से ट्रायल दिलाने का आश्वासन दिया है। उनके पिता देवेंद्र बल्हारा व माता पूनम बल्हारा का कहना है कि टेनिस खेल से उसे जन्मजात लगाव है। मनोविज्ञान के तौर पर उसका दिमाग पूरी तरह से मजबूत है।
हल कर देता 10वीं की फिजिक्स-कैमिस्ट्री : दूसरी कक्षा में ही 10वीं कक्षा तक के फिजिक्स व कैमिस्ट्री के सिलेबस को हल कर देता है। पीरियोडिक टेबल के तत्वों की जानकारी, इनका अरेंजमेंट, एलिमेंट्स के ऑटोमिक नंबर, उनकी पोजिशन, पीरियड, ग्रुप, ऑटोमिक मास की समझ है।