- Hindi News
- नगदी छीनने के आरोप में दो व्यक्ति किए गिरफ्तार
नगदी छीनने के आरोप में दो व्यक्ति किए गिरफ्तार
करनाल - सीआईए टू स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर विक्की व सागर को एक मोबाइल फोन सहित फुसगढ़ करनाल के पास से काबू किया। रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अपने एक साथी के साथ मिलकर सेक्टर-32 एरिया में एक्टिवा पर बैठे एक व्यक्ति से मारपीट कर मोबाइल फोन व नगदी छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों से वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल व नगदी बरामद की जाएगी।