पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं के हक को लेकर कुलदीप के खिलाफ भी हो सकती हूं : रेणुका

महिलाओं के हक को लेकर कुलदीप के खिलाफ भी हो सकती हूं : रेणुका

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - करनाल
विधायक रेणुका बिश्नोई ने कहा कि हजकां की सरकार आने पर महिलाओं के हकों के लिए जरूरत पडऩे पर वे कुलदीप के खिलाफ भी हो सकती हैं, लेकिन महिलाएं उन्हें सीएम की कुर्सी तक पहुंचाएं। सत्ता में आने पर हम गरीब की परिभाषा बदल देंगे।
वे रामलीला भवन में आयोजित हजकां के जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा आज खतरे में है। महिला अपराधों में हरियाणा नंबर वन है। साथ ही कहा कि पार्टी के घोषणापत्र में कई तोहफे छिपाकर रखे गए हैं।
33 फीसदी कोटे की मांग : हजकां नेत्री ममता गौतम ने सभी महिला पदाधिकारियों की तरफ से रेणुका को मांगपत्र सौंपकर चुनावों में 20 प्रतिशत सीटें, प्रदेश सरकार की भर्तियों में 33 प्रतिशत नौकरी सहित ५० की आयु के बाद नि:शुल्क बस पास की सुविधा की मांग की। मौके पर जिलाध्यक्ष पवन शाहपुर सहित अन्य मौजूद थे।



रामलीला ग्राउंड में मौजूद हजकां नेत्री रेणुका बिश्नोई साथ में अन्य।



महिला सुरक्षा पर सरकार को घेरा, सीएम बनाने का आह्वान