किसान आज मनाएंगे काला दिवस
निसिंग - भारतीय किसान यूनियन के तत्वाधान में 26 जनवरी को काला दिवस के तौर पर मनाने के लिए जिला संरक्षक महताब कादियान की अध्यक्षता में पंचायत हुई। मोती फार्म पर पंचायत में रतनमान ने कहा कि राजनेताओं की अनदेखी ने गणतंत्र दिवस को फीका कर दिया है। सभी किसान करनाल की पुरानी अनाज मंडी में सुबह 10 बजे एकत्रित होकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करके पुरानी कचहरी के सामने महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास एक दिवसीय उपवास करेंगे।