पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 6 घंटे हांसी रोड किया जाम छात्राओं को मिली तीन बसें

6 घंटे हांसी रोड किया जाम छात्राओं को मिली तीन बसें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - करनाल
हरियाणा रोडवेज व को-ऑपरेटिव सोसाइटी बस चालकों की मनमानी के विरोध में स्टौंडी गांव की छात्राओं ने शनिवार को करनाल-मुनक मार्ग पर जाम लगा दिया। छह घंटे बाद सहायक आरटीए जोगिंद्र सिंह ने सोमवार से तीन स्पेशल बसें चलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। सुबह करीब आठ बजे लगा जाम बाद दोपहर सवा दो बजे खुल सका। बसों की किल्लत से गुस्साई छात्राओं ने जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्राओं ने चेतावनी दी कि जब तक उनके रूट पर लड़कियों के लिए स्पेशल बसें नहीं चलाई जाती तब तक वे सड़क पर डटी रहेंगी।
सवा आठ बजे लगाया जाम
सुबह सवा आठ बजे स्टौंडी बस स्टैंड पर गांव की छात्राओं ने हरियाणा रोडवेज की बस के टायरों के आगे पत्थर रखकर जाम लगा दिया। छात्रा कविता, प्रीति, गीता, संगीता, दिव्या, उपासना, शिवानी, पारुल, भारती, सुनयना, गरिमा, आंचल, अर्चना, सीमा, सुदेशा, आशिमा, मीनाक्षी, सपना, प्रियंका, मीनू, अंजू, बबीता, कोमल, स्वीटी, , नेहा, पूजा, सरिता, रीतू व शिखा ने आरोप लगाया कि उक्त रूट पर प्राइवेट बसों के चालक-परिचालक अपनी मनमर्जी करते हैं। उनके आने-जाने का कोई समय नहीं है। बीते पंद्रह दिनों से तो इस रूट से सभी बसें गायब हो गई हैं। रूट पर हरियाणा रोडवेज की केवल एक बस आती है। इससे गांव की लगभग दो सौ पचास छात्राओं को रोजाना सफर करने में परेशानी हो रही है।
पुलिस ने भी नहीं की कार्रवाई: गुस्साई छात्राओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि सफर के दौरान शरारती तत्व न केवल उनपर गलत फब्तियां कसते हैं। वे कई बार पुलिस को इसकी शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। छात्राओं ने उनकी बात नहीं सुनने वाले पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।