- Hindi News
- राष्ट्रीय स्तर का वेंडर विकास कार्यक्रम 8 मार्च से होगा
राष्ट्रीय स्तर का वेंडर विकास कार्यक्रम 8 मार्च से होगा
करनाल - भारत सरकार के अंतर्गत एमएसएमई विकास संस्थान करनाल द्वारा सेक्टर 12 हुडा ग्राउंड में आठ मार्च से दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का वेंडर विकास कार्यक्रम एवं औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम इकाइयों को वेंडर विकास के अंतर्गत सरकारी खरीद में वेंडर रजिस्ट्रेशन सिस्टम, वेंडर रेटिंग प्रोसीजर, विभिन्न भंडारों में वार्षिक खरीद की अपेक्षाएं पता करना है।
कार्यक्रम संयोजक व एमएसएमई विकास संस्थान उप निदेशक प्रदीप ओझा ने बताया कि दो दिवसीय विक्रेता विकास कार्यक्रम एवं औद्योगिक प्रदर्शनी की अध्यक्षता भारत सरकार एवं हरियाणा सरकार के उच्चाधिकारी करेंगे।