केवीके के डॉ. अशोक को किया गया सम्मानित
करनाल - कृषि विज्ञान केंद्र करनाल के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार को गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन ने उनके द्वारा आधुनिक कृषि प्रौद्योगिकी के विस्तार एवं ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों एवं बेरोजगारों को स्वयं रोजगार के लिए प्रशिक्षण देने पर सम्मानित किया गया। डॉ. यादव को यह सम्मान उनके नेतृत्व में पिछले दो महीने में आठ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के कारण दिया। इन प्रशिक्षण शिविरों में 76 गांवों से 210 बेरोजगार पुरुष व महिलाओं ने हिस्सा लिया।