महादेव के जयकारों से गूंजी कर्ण नगरी
करनाल - महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री शिव शक्ति जागृति मंच की ओर से मंगलवार को प्रभातफेरी निकाली गई। जो इब्राहिम नगर से होते हुए रमेश नगर पहुंची। लोगों ने पालकी पर फूल बरसा कर भोलेनाथ का स्वागत किया। भजन मंडली ने मधुर आवाज में शिव शंकर और हनुमान की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ‘जयकारे वीर बजरंगी, हर-हर महादेव’ के जोरदार जयकारे लगाए। आरती-पूजा करने के बाद पालकी को आगे बढ़ाया गया।