पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौंवीं दसवीं की परीक्षा सात मार्च से होंगी शुरू

नौंवीं-दसवीं की परीक्षा सात मार्च से होंगी शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल - सहोदय स्कूल कांप्लेक्स की ओर से नौंवी व 10वीं कक्षा के लिए सैकेंड सम्मेटिव एसेसमेंट के लिए कॉमन डेटशीट जारी कर दी गई है। कांप्लेक्स के अध्यक्ष एवं टैगोर बाल निकेतन स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. राजन लांबा ने बताया कि 7 मार्च से शुरू होकर परीक्षा 25 मार्च तक चलेगी। 7 मार्च को नौंवी व दसवीं कक्षा का कंप्यूटर साइंस का पेपर, 10 मार्च को नौंवी कक्षा का साइंस एंड टैक्नोलॉजी व दसवीं कक्षा का मैथ, 13 मार्च को नौंवी कक्षा का मैथ और दसवीं कक्षा का सोशल साइंस, 15 मार्च को नौंवीं कक्षा का हिंदी व 10वीं कक्षा का इंग्लिश, 19 मार्च को नौंवीं का सोशल साइंस व दसवीं कक्षा का साइंस एंड टैक्नोलॉजी, 21 मार्च को नौंवी का इंग्लिश व दसवीं का हिंदी और 25 मार्च को नौंवीं व दसवीं कक्षा का संस्कृत व पंजाबी विषय का पेपर होगा।