पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनसमस्याओं के लिए सरकार को कोसा

जनसमस्याओं के लिए सरकार को कोसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल - सेंटर आफ इंडियन ट्रेन यूनियन एवं खेत मजदूर यूनियन की सभा रघुनाथ मंदिर परिसर में हुई जिसमें महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी जैसी समस्याओं पर चर्चा की करते हुए समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। वक्ताओं जनसमस्याओं के लिए सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लिया। निर्णय लिया गया कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ और समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर 29-30 जनवरी को धरना दिया जाएगा। मजदूर यूनियन के जिला सचिव जगमाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार की पूंजीपति वर्ग के लिए है। जिसमें किसान-मजदूर वर्ग का कोई भला नहीं हो रहा है। महंगाई के चलते गरीबों को दो वक्त की रोटी मयस्सर नहीं हो रही है।