पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीक्षा केंद्र 250 किलोमीटर तक दूर, कैसे दें पाएंगे परीक्षा

परीक्षा केंद्र 250 किलोमीटर तक दूर, कैसे दें पाएंगे परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - करनाल
फाइट फॉर जस्टिस क्लब ऑफ इंडिया ने एचटेट परीक्षा केंद्र नजदीक बनाए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को सीएम के नाम एडीसी को ज्ञापन सौंपा।
संस्था के सभी पदाधिकारी क्लब के अध्यक्ष एडवोकेट हरीश आर्य के नेतृत्व में लघु सचिवालय पहुंचे। जहां उन्होंने एडीसी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि अध्यापकों की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र इतनी दूर बनाना
उनके साथ अत्याचार है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आर्य ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा शिक्षा पात्रता परीक्षा ((एचटेट)) के सेंटर 100 से 250 किलोमीटर दूर बनाए गए हैं, जिस कारण परीक्षा देने में अध्यापकों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। ऐसा करने से जहां एक ओर अध्यापकों का समय बर्बाद होगा, वहीं उन्हें यात्रा में भी परेशानी उठानी पड़ेगी। हरियाणा सरकार को समय रहते इस फैसले में बदलाव करना चाहिए।
इस मौके पर मुख्य रूप से स्वतंत्र कुकरेजा, संजीव नरवाल, राजेन्द्र आर्य दादुपुर, हिमांशु खरबंदा, दिनेश तनेजा, योगेश भुगड़ा, हरमीत सिंह हैप्पी, सुशील कुमार, लखन कामरा उपस्थित रहे।