...चाणक्य ने लगाया क्रिकेट मैच पर सट्टा
भास्कर न्यूज - करनाल
सीआईए वन स्टाफ द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी चाणक्य को न्यूजीलैंड के हैमिल्टन में भारत व न्यूजीलैड के बीच चल रहे वनडे मैच पर अपने घर गांधी चौक सदर बाजार में सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जा से दो मोबाइल फोन, पांच हजार रुपए व कलर टेलीविजन बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज किया गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी करनाल शहर में क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने के यहां कई गिरोह का पुलिस पर्दाफाश कर चुकी है। कई स्थानों पर से सैकड़ों मोबाइल बरामद हो चुके हैं।