पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर ने जीते तीन मेडल

सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर ने जीते तीन मेडल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल - हरियाणा मास्टर्स एथलीट एसोसिएशन की ओर से 24 व 25 जनवरी को चंडीगढ़ देवीलाल स्टेडियम में संपन्न हुई 23वीं हरियाणा मास्टर्स एथलीट चैंपियनशिप में कर्ण विहार निवासी महावीर सिंह ने एक गोल्ड, एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत 61 वर्षीय महावीर सिंह ने पांच किलोमीटर वॉक में रजत पदक, 100 मीटर बाधा दौड़ में गोल्ड मेडल और 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया है। महाबीर सिंह ने कहा कि व्यक्ति को हमेशा खेलों से जुड़े रहना चाहिए। खासकर उन व्यक्तियों को जो प्रतिदिन सीटिंग वर्क करते हैं, उन्हें योग, व्यायाम, जॉगिंग इत्यादि कुछ न कुछ करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को हमेशा अपनी इच्छा शक्ति बनाए रखना चाहिए।